फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   291 witnesses recall the incidence

जवाहर बाग हिंसा में दी 291 लोगों ने गवाही

Sat, 21 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 21 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
291 witnesses recall the incidence
jawahar bagh
जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष अब तक 291 लोगों ने पेश होकर गवाही दी। 16 जनवरी से 20 जनवरी तक हुई गवाही में ही 81 पुलिसकर्मियों ने पेश होकर अपना पक्ष रखा। अब न्यायिक आयोग के अधिकारी दो फरवरी को मथुरा आएंगे। चार फरवरी तक गवाही होगी।
विज्ञापन


मथुरा में दो जून, 2016 को हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसा की जांच के लिए शासन ने न्यायिक आयोग का गठन किया था। जून से ही आयोग इस मामले की जांच कर रहा है। पहले लोगों के बयान हुए और फिर शपथपत्र लिए गए। 
विज्ञापन


अब 16 जनवरी से न्यायिक आयोग के समक्ष गवाही कराई जा रही है। उन सभी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया जो जवाहर बाग खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ गए थे। न्यायिक आयोग के सचिव सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश पीके गोयल ने बताया कि अब तक 291 लोगों की गवाही हो चुकी है। अब 2, 3 और 4 फरवरी को गवाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed