फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   27 million fine fined for 2.25 lakh

27 मिलावटखोरों पर 2.25 लाख का जुर्माना

Fri, 05 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Fri, 05 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
27 million fine fined for 2.25 lakh
- फोटो : self
अपर जिला अधिकारी ने 27 मिलावटखोरों पर 2.25 लाख का जुर्माना लगाया है। इन सभी की दुकानों से लिये गए दूध, पेड़ा, सरसों के तेल, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि खाद्य विभाग की टीमों द्वारा लिये गये नमूनों में से बड़े पैमाने पर सैंपल फेल आये थे। इनका अपर जिला अधिकारी प्रशासन अजय अवस्थी के न्यायालय में ट्रॉयल चला था। इनमें से 27 कारोबारियों पर 2.25 लाख का जुर्माना लगाया गया गया। नमूने दिसंबर 2016 में लिए गए थे।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि जुर्माना पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कारोबारी प्रदीप गर्ग पर 40 हजार, डीग के दूध कारोबारी रतन सिंह पर 30 हजार, रघुवीर सिंह निवासी डीग पर 30 हजार, कोतवाली रोड पर तेल कारोबारी सतीश चंद पर 40 हजार और पंजीकरण न होने पर बलदेव के सुनील कुमार पर 15 हजार का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा पेड़ा कारोबारी अशोेक रावत पर 7 हजार, नई बस्ती के मुस्लिम पर 10 हजार, बिना पंजीकरण के शिवशंकर गुप्ता पर पांच हजार, नमकीन कारोबारी पंकज सैनी, उमेश चंद्र, संजय कुमार सौंख पर पांच हजार, वृंदावन के हलवाई प्रहलाद शर्मा पर चार हजार सहित करीब एक दर्जन कारोबारियों पर दो-दो हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed