फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   27 lakh rupees fraud in the name of making daughter an IPS

Mathura News: बेटी को आईपीएस बनाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
27 lakh rupees fraud in the name of making daughter an IPS
मथुरा। बेटी को यूपीएससी में सलेक्शन का झांसा देकर महिला से 27 लाख रुपये और सोने के 19 सिक्के ठग लिए। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पानीपत के थाना मॉडल टाउन निवासी उदिता शर्मा का गोविंद नगर क्षेत्र की बाटी वाली कुंज में मायका है। फरवरी माह में उनकी फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने अपना नाम अभिजीत बताया। फेसबुक पर उससे बात हुई तो उसने स्वयं को आईपीएस अफसर बनाने की तैयारी करने की जानकारी दी। बताया कि उसका एक जानकार संदीप शर्मा है तो यूपीएससी का पेपर क्लियर कराने का कार्य करता है। वह 60 लाख रुपये में पीड़िता की बेटी को आईपीएस बनवा देगा। पीड़िता की बेटी गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। जब पीड़िता ने उससे पूछा तो बेटी ने भी मना कर दिया, लेकिन अभिजीत लगातार व्हाट्सएप पर कॉल करता रहा।

युवक ने बताया कि उसकी आईपीएस की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है तो भविष्य में वह बात नहीं कर पाएगा। इसलिए संदीप शर्मा ही बात करेगा। अप्रैल माह में संदीप ने व्हाट्सएप काॅल करके अभिजीत का परिचय देकर बात की और यूपीएससी में सलेक्शन के लिए 60 लाख रुपये मांगे। संदीप ने 30 लाख रुपये की मांग की। साथ ही बताया कि वह 20 लाख रुपये अपनी मां से ले लेगा तुम कुछ रुपयों का इंतजाम कर लो। उसने 20 मई को भूतेश्वर पर सात लाख रुपये और 19 सोने के सिक्के प्लास्टिक के बैग में रखकर दिए। इसके बाद 28-29 मई को दोबारा फोन करके बताया कि बेटी की फाइल जमा हो गई है। 9 जून को एक होटल में उसने संदीप को 20 लाख रुपये दिए। रुपये लेने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed