{"_id":"592330d14f1c1b3d6a53709d","slug":"26-lakhs-in-the-same-piggy-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही गुल्लक में निकले 26 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही गुल्लक में निकले 26 लाख
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन (मथुरा)।
Updated Tue, 23 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुल्लकों से निकले नोटों की गिनती करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लकों को खोलकर उनमें आई रकम को गिनने का काम सोमवार को भी किया गया। मंदिर प्रबंधन को गुल्लक नंबर 7 से 26 लाख, 85 हजार 565 रुपये मिले हैं। गुल्लक नंबर 1 से 7 तक में मंदिर 1 करोड़ 48 हजार रुपये मिले हैं। गुल्लकाें में 1000 और 500 के पुराने नोट के रूप में निकली 20 हजार की मुद्रा सील करा दिया गया। सील रकम, आभूषण और विदेशी मुद्रा को लाकर में जमा कराया गया है।
मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन के निर्देश पर दोपहर मंदिर के पट बंद होने के बाद पुलिस की सुरक्षा और पर्यवेक्षक राजीव माहेश्वरी, अमित गोस्वामी और पंकज चतुर्वेदी की देखरेख में मंदिर के 45 कर्मचारियों ने गुल्लकों में निकली रकम को गिनने का कार्य शुरू किया। दोपहर 3 बजे शुरू हुई नोटों की गिनती शाम 5.40 बजे तक चली। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि गुल्लकों में से निकली रकम को इंडियन बैंक, केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक के सुपुर्द कर दिया।