फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   26 injured in bus accident

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 26 घायल

Sat, 15 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
26 injured in bus accident
26 घायल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की दोपहर को श्रद्धालुओं को ले जा रही बस गोविंद नगर थाना क्षेत्र में मसानी-दिल्ली लिंक मार्ग पर सरस्वती कुंड के पास पलट गई। हादसा अचानक सड़क पर आए स्कूटर सवार को बचाने के फेर में हुआ। हादसे में 15 महिलाओं समेत 26 लोग घायल हैं। सभी हरदोई के रहने वाले हैं और ब्रज दर्शन को आए थे। 
विज्ञापन


पूर्वांचल के जिला हरदोई से कृष्ण भक्तों का एक दल बस में सवार होकर मथुरा-वृंदावन और बालाजी दर्शन के लिए निकला। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे इन सभी ने मथुरा पहुंचकर कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन किया और यहां से वृंदावन के लिए चल दिए। जब श्रद्धालुओं से भरी बस थाना गोविंद नगर क्षेत्र में मसानी रोड पर सरस्वती कुंड स्थित भगवान होटल के समीप पहुंची तो आगे चल रहे स्कूटर सवार ने अचानक दूसरी साइड जाने को स्कूटर घुमा दिया। जिसे बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी पलटी बस की तरफ दौड़ लिए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और पब्लिक ने यात्रियों को बस से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना गोविंदनगर प्रभारी सलीम अहमद ने बताया कि सभी घायल हरदोई जिले के आलू थोक, सुभाष नगर, भूराभांतू और पलहेरा के रहने वाले हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल
सुशीला, सविता, मालती, डौली, अनिल, महेंद्र, पिंकी, उर्मिला, श्यामादेवी, मधु शुक्ला, रीना सिंह, शशि, प्रेमलता, वीरेंद्र, रामप्यारी, पूजा सिंह, सुधा सिंह, रामादेवी, संतोष, ज्ञानेंद्र, संजीव, राज सिंह, ब्रजेश सिंह, सरिता, भूपेंद्र, गुड्डी सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed