{"_id":"6a91461cc7b30ebf8801bff1","slug":"25-year-old-biker-killed-in-tempo-collision-vrindavan-road-heart-tremble-cctv-footage-revealed-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: युवक की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; भयानक हादसे का सीसीटीवी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: युवक की जिस तरह हुई मौत, कांप जाएगा कलेजा; भयानक हादसे का सीसीटीवी आया सामने
Fri, 28 Aug 2026 01:56 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:56 PM IST
सार
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयसिंहपुरा के पास तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार 25 वर्षीय विशाल को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जयसिंहपुरा के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, वृंदावन निवासी 25 वर्षीय विशाल गुरुवार रात करीब 10 बजे बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। जयसिंहपुरा क्षेत्र में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अजय वर्मा का कहना है कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।