{"_id":"6851c67823561ea97f055104","slug":"25-thousand-rupees-were-extorted-on-the-pretext-of-getting-a-job-mathura-news-c-369-1-mt11009-131287-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पे 25 हजार रुपये
विज्ञापन
मथुरा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 25 हजार रुपये लेने के आरोप में विकास भवन में तैनात बाबू को निलंबित किया गया है। डीडीओ ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
औरंगाबाद की पीड़ित युवती ऊषा ने जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उसने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार है। इसी का फायदा उठाते हुए विकास विभाग में जिला विकास अधिकारी पटल के बाबू महेंद्र सिंह ने उसे विकास विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
इसके बाद पीड़िता से 25 हजार रुपये ले लिए। कई महीनों बाद भी उसे कोई नौकरी नहीं मिली। इसके बाद परेशान होकर ऊषा ने डीडीओ से इसकी शिकायत कर दी। डीडीओ गरिमा खरे ने बताया है कि महेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच कराई थी। जांच में दोषी पाए जाने के निलंबित किया गया है। संवाद