फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   25 condemned buses are running on the roads

Mathura News: 25 कंडम बसें सड़कों पर भर रहीं फर्राटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
25 condemned buses are running on the roads
मथुरा। डिपो की 25 रोडवेज बसें कंडम (खटारा) घोषित होने के बाद भी सड़कों पर दौड़ाई जा रहीं हैं। इस कारण यात्रियों की जान सदैव खतरे में रहती है। कंडम हो चुकी बसों को लोकल रूटों पर चलाया जा रहा है। ये कब कहां खड़ी हो जाएं किसी को नहीं पता।
विज्ञापन


रोडवेज मुख्यालय ने हाल ही में मथुरा डिपो को करीब 74 नई बसें दीं हैं। वर्तमान में डिपो के बेड़े में 69 अनुबंधित समेत 168 रोडवेज बसें हैं। इनमें से 25 पिछले एक माह में कंडम घोषित की जा चुकीं हैं। ऐसे में जान जोखिम में डालकर यात्री सफर करने को मजबूर हैं। इन बसों को आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, वृंदावन और सौंख के रूटों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन




अक्सर राह में खराब हो जातीं हैं ये बसें
नियमानुसार रोडवेज की बसों को 8 साल या 8 लाख किमी चलाया जाता है। यह अवधि पूरी होते ही उन्हें कंडम घोषित कर दिया जाता है। नई बसें न आने से डिपो कंडम घोषित बसें 10 लाख किमी से अधिक चलाई जा चुकीं हैं। नाम न छापने की शर्त पर चालकों ने बताया है कि नियमानुसार कंडम घोषित बसों को सड़कों पर नहीं चलाना चाहिए। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दें रहे हैं। इन बसों से रोडवेज को आए दिन नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। जिससे यात्रियों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







कंडम हो चुकी बसों को लेकर रोडवेज मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। निविदा स्वीकृत होने के बाद जल्दी ही इन्हें नीलाम किया जाएगा। इनकी जगह नई बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।

-मदन मोहन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed