फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   25 booked for disturbing peace after misleading pilgrims

Mathura News: श्रद्धालुओं को गुमराह करने वाले 25 लोगों का शांतिभंग में चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
25 booked for disturbing peace after misleading pilgrims
वृंदावन। श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस में रूम दिलाने के नाम पर गुमराह करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम ऐसे युवकों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने ऐसे 25 युवकों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, श्रीबांकेबिहारी मंदिर, परिक्रमा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, चैतन्य विहार रमणरेती और अन्य प्रमुख स्थानों पर कुछ लोग होटल और गेस्ट हाउसों के लिए ग्राहक तलाशते हुए श्रद्धालुओं को बीच सड़क पर रोक लेते हैं। कई बार ग्राहकों को लेकर इनके बीच कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है और शहर की व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अभियान के दौरान पुलिस लगातार निगरानी करेगी। सड़क पर रूम दिलाने के नाम पर श्रद्धालुओं को रोकने, जबरन होटल ले जाने की कोशिश करने या विवाद पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संचालकों से यह की अपील
वृंदावन थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों से भी अपील की कि वे ग्राहकों को बुलाने के लिए सड़क पर दलाल न खड़े करें। यदि किसी होटल या गेस्ट हाउस की ओर से इस तरह की गतिविधियां कराई जाती मिलीं तो संबंधित लोगों के साथ-साथ संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed