फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   249 candidates stayed away from the Polytechnic entrance exam held at two centres

Mathura News: दो केंद्रों पर हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 249 परीक्षार्थियों ने बनाई दूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
249 candidates stayed away from the Polytechnic entrance exam held at two centres
मथुरा। बीएसए कॉलेज में पाॅलिटे​क्निक परीक्षा में विद्या​र्थियों की बायोमेटि्क करते ​शिक्षक। - फोटो : mathura
मथुरा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। जिले में इस बार दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित हुई थी। अंतिम दिन दोनों केंद्रों पर 249 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।
विज्ञापन

परीक्षा नोडल अधिकारी अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित हुई। इसमें बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में 150 पंजीकृत थे, जिसमें 90 उपस्थित हुए। द्वितीय में 124 में से 80 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा फरह के धन्वंतरि शिक्षण संस्थान में प्रथम पाली में 155 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 95 शामिल हुए। द्वितीय पाली में 105 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 79 ने परीक्षा दी। तृतीय पाली में 173 में 114 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। जो लगातार केंद्रों पर निगरानी करते रहे। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने बताया कि जो परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं वह शुक्रवार को बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा देने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed