{"_id":"581b46704f1c1bac31437b01","slug":"24-injured-in-accident-on-expresway","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कोहराम
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
आपस में टकराए 18 वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदले मौसम के पहले कोहरे ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहराम मचा दिया। गुरुवार को एक के बाद एक 18 वाहनों के आपस में टकराने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। दो घटें तक यातायात बाधित रहा। घायलों को नोएडा के कैलाश हास्पिटल के अलावा आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। टकराए वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही आल्टो कार सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 83 के समीप आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसके बाद ट्रेवलर और रोडवेेज बस समेत 18 वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। कोहरे में कुछ दिखाई न देने से लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। देखते ही देखते कुछ ही समय में वाहनों में सवार हुए घायलों में चीख पुकार मचने लगी।
आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल दर्द से कराहते रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी एंबुलेंस और क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। जहां एंबुलेंस में घायलों को अस्पताल भेजने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। वाहनों के आपस में टकराने से बना यह अफरा-तफरी का माहौल एक्सप्रेस वे पर करीब दो घंटे तक रहा।
विज्ञापन
यह हुए घायल
आरजू गर्ग, एमके उपाध्याय, अंजना, पिंकी, रिंकी, अमृता निवासी टूंडला, योगेंद्र और देवेश परमार निवासी चौकड़ा आगरा, अरुण कुमार निवासी लोधाना नोएडा, आनंदपाल निवासी अल्फा फेस-2 ग्रेटर नोएडा, प्रदीप त्यागी निवासी सिकंदरा आगरा, राकेश चौधरी निवासी द्वारका दिल्ली, दिवाकर निवासी बल्केश्वर आगरा, जयकिशोर निवासी लालकुंआ गाजियाबाद, मनोज कुमार निवासी मेला वाला बाग शिकोहाबाद, विपिन चंद्र गुप्ता निवासी इटावा, बबलू कश्यप निवासी बघर्रा मुजफ्फरनगर, अतुल सक्सेना निवासी टैगोर गार्डन दिल्ली, सोनम निवासी फीरोजाबाद, राहुल निवासी जालौन।
ये गाड़ियां टकराई
ऑल्टो कार-डीएल 3 सीसीके 0536, ट्रेवलर बस-यूपी 80 सिटी 0560, रोडवेज बस-यूपी 14 एटी 9457, सेंट्रो कार-एचआर 26 एडी 1787, ईको स्पोर्ट कार-यूपी 16 बीजे 3224, होंडा सिटी कार-डीएल 3 सीएके 6482, ईको कार-डीएल 9 सीएके 6480, बैगनार कार-डीएल 8 सीडब्लू 8135, ईको कार-यूपी 16 एवाई 5452, बैगनार कार-यूपी 84 पी 8002, ग्रांड आई आदि।