{"_id":"5783a8714f1c1b027d13d79d","slug":"232-magistrate-will-be-in-mudiya-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"232 मजिस्ट्रेट के हाथों में होगी मेला की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
232 मजिस्ट्रेट के हाथों में होगी मेला की कमान
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुड़िया पूर्णिमा मेला की प्रशासनिक व्यवस्था इस बार 232 मजिस्ट्रेट संभालेंगे। प्रत्येक सेक्टर, जोन और सुपरजोन के हिसाब से एसडीएम, एडीएम और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। जिला प्रशासन ने व्यवस्था के लिए 10 पीसीएस अफसरों की अतिरिक्त मांग मंडलायुक्त से की है।
15 जुलाई से शुरू होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए प्रशासनिक स्तर पर इंतजाम कर लिए गए हैं। पूरे मेला की व्यवस्थाओं को प्रशासनिक स्तर पर छह सुपर जोन, 21 जोन और 62 सेक्टर में बांटा है। इनके मजिस्ट्रेट के रूप में अफसरों की तैनाती दी गई है।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अधिकारी प्रत्येक दिन 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। एक शिफ्ट सुबह आठ से शाम आठ बजे और दूसरी शाम आठ बजे से सुबह आठ बजे तक रहेगी। इस प्रकार कुल 62 सेक्टर के हिसाब से 124 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 60 को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारियों के कंधों पर रहेगी। 21 जोन में 42 अफसर तैनात होंगे। इसके लिए एसडीएम स्तर के सात अधिकारियों की मांग की गई है। सुपर जोन की जिम्मेदारी एडीएम स्तर के अधिकारियों की होगी। जिले में फिलहाल इस स्तर के चार अधिकारी हैं। तीन अन्य के लिए कमिश्नर को लिखा गया है।
डीएम आज करेंगे समीक्षा
मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए अब तक चल रही तैयारियाें की समीक्षा आज मंगलवार को डीएम करेंगे। इसके लिए कलक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे बैठक आहूत की गई है।
क्षेत्र मजिस्ट्रेट
सुपर जोन- 06 06
जोन - 21 42
सेक्टर - 62 184
‘आईईसी’ से मिलावट रोकेगा खाद्य विभाग
इन्फारमेशन, एजूकेशन और कम्यूनिकेशन (आईईसी) के माध्यम से खाद्य विभाग मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलावट के प्रति जागरूक करेगा। इसके लिए परिक्रमा मार्ग में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस अभियान के लिए जिला अभिहीत अधिकारी अखिलेश कुमार ने खाद्य एवं औषधि आयुक्त को प्रस्ताव भेजा था। इसमें परिक्रमा में कंट्रोल रूम बनाकर ऑडियो क्लिप, पैंफलेट, प्रोजेक्टर और माइक के माध्यम से मेले में श्रद्धालुओं को मिलावट के प्रति जागरूक करने की कार्य योजना बनाने की बात कही गई थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया श्रद्धालुओं को जागरूक करने से पहले स्थानीय कारोबारियों को हिदायत के लिए पैंफलेट के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।