फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   23 nominated including Tehsildar in the matter of building a tomb on temple land

मंदिर भूमि पर मजार बनाने के मामले में तहसीलदार समेत 23 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
23 nominated including Tehsildar in the matter of building a tomb on temple land
कोसीकलां (मथुरा)। गांव शाहपुर में श्री बिहारीजी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि के दस्तावेजों में हेराफेरी कर मंदिर की जमीन पर मजार बनाने के मामले में 23 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम प्रधान सहित सपा नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर में 18 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान एक सपा नेता ने लेखपाल के साथ मिलकर श्री बिहारीजी महाराज सेवा ट्रस्ट की भूमि स्थित मंदिर पर कब्जा कर जमीन को तहसील के कागजातों में हेराफेरी करते हुए कब्रिस्तान भूमि में इंद्राज कर दिया।
विज्ञापन

सेवा पूूजा के अभाव में खंडहर हुए बिहारीजी मंदिर प्रांगण पर 15 मार्च 2020 को रात मुस्लिम समुदाय के ईदू, नासिर, हनीफ, शहीद, अशफाक, रिजवान, सलीम, राजू, जमाल, अख्तार, सुलेमान, अजीज, शकील, इंसाद, जाहिरा, मुस्ताक, जमील, शाहिद समेत 30 लोगों ने मंदिर के सिंहासन को तोड़कर उसे मजार में तब्दील कर दिया। यहां पूर्व में ही बने कुएं को भी तहस-नहस कर दिया। इसका विरोध ग्रामीणों ने किया तो आरोपियों ने इसे कब्रिस्तान की जमीन बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अफसरों को 2 सितंबर 2004 में बदले गए खसरा संख्या के संबंधित कागजात दिखाकर गुमराह कर दिया गया। 15 मार्च 2020 को इन लोगों ने बिहारीजी के क्षतिग्रस्त सिंहासन पर मजार का पक्का निर्माण कर इबादत शुरू कर दी। रामअवतार सिंह की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की तो स्थिति स्पष्ट हो गई।

पुलिस ने अब रामअवतार की तहरीर परशमशाद, भोला, उमर शेर, शमशेर, राजू, अशफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि तत्कालीन सपा अध्यक्ष भोला खान पठान, रामवीर प्रधान, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार समेत 23 लोगों को नामजदों किया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed