फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   22 accused of jawahar bagh case released

जवाहरबाग के 22 कब्जाधारियों को मिली जमानत

Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 04 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
22 accused of jawahar bagh case released
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग के 22 कब्जाधारियों को तहसील पर हमला करने के मामले में जमानत मिल गई है। इन सभी ने चार अप्रैल को तहसील में बवाल किया था। तोड़फोड़ और अधिवक्ताओं पर भी हमला किया था। क्योंकि  इनमें से अधिकांश पर दूसरे भी केस दर्ज हैं लिहाजा इन्हें जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव के साथ जवाहरबाग पर कब्जा जमाए बैठी भीड़ ने चार अप्रैल 2016 को तहसील पर हमला कर दिया था। इस मामले में राकेश कुमार ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बाद में पुलिस विवेचना के बाद 22 लोगों को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम राधेमोहन श्रीवास्तव की कोर्ट में हुई। अदालत ने सभी को इस मामले में जमानत दे दी है। अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस छह माह में भी एक भी गवाह पेश नहीं कर पाई। इस पर न्यायालय ने सभी 22 लोगों की जमानत 50-50 हजार के बांड पर मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट में एक गवाह पेश नहीं कर पाई पुलिस
पुलिस की बेहद कमजोर पैरवी रही। पुलिस अदालत में एक गवाह को पेश नहीं कर पाई। जबकि चार्जशीट में 20 से भी ज्यादा गवाह दर्शाए गए हैं। इसी का लाभ आरोपियों को मिला।
तहसील पर हमले में नामजद सभी 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 11 जुलाई को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। पहली तारीख के बाद अभियुक्तों पर चार्ज लगाया गया। लेकिन साढ़े तीन महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में एक भी गवाह को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। खुद अदालत ने कहा है कि पुलिस एक गवाह पेश नहीं कर पाई थी।


इन आरोपियों को मिली जमानत
राहुल, योगेंद्र निवासी बुलंदशहर, प्रेमपाल निवासी बरेली, चरन सिंह निवासी कानपुर देहात, नवल किशोर मौर्या निवासी शाहजहांपुर, प्रिंस कुमार बिजनौर, राजेश कुमार फर्रुखाबाद, रामायण प्रसाद, रामकृष्ण, रमेश कुमार गुप्ता सभी निवासी सीधी एमपी, प्रेमचंद्र सिंह गोरखपुर, रामगुन पाल, रामजस, जानकी प्रसाद सभी निवासी बस्ती, झवले, रोशन लाल, राकेश कुमार सभी निवासी लखीमपुर खीरी, धर्मेंद्र निवासी कन्नौज, सिद्धनाथ विश्वकर्मा, रक्षराम, रामानंद मौर्या सभी निवासी बहराइच, दिनेश निवासी बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed