फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   210 patients came forward after eating buckwheat flour dumplings

Mathura News: कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 210 मरीज सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
210 patients came forward after eating buckwheat flour dumplings
मथुरा। फरह क्षेत्र के 10 गांवों में बुधवार दोपहर तक कुट्टू का आटे की पकौड़ी खाने से फूड पॉइजन के 210 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने गांव-गांव में सर्वे कराकर मरीजों की पता लगाया है। अधिकांश मरीजों स्वास्थ्य सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

फरह क्षेत्र के गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शाम से रात तक कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाकर बीमार हुए लोगों की सही संख्या और उनकी स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं से गांवों में घर-घर सर्वे कराया। गांव खरैट, परखम, मकदूम, जिर्मापुर, बरौदा, पिंगरी, फतेहा, दौलतपुर, मुस्तफाबाद, फरह में सर्वे के बाद फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए मरीजों की संख्या बुधवार दोपहर तक 210 सामने आई। इनमें से फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 को 51 मरीज भर्ती हुए। इसके बाद 27 को देर शाम तक मरीज सीएचसी पहुंचते रहे। सीएचसी में मरीजों की संख्या 141 हो गई। उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी मरीजों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती हुए 29 मरीजों में से 25 मरीजों की छुट्टी की गई जबकि चार का अभी भी उपचार चल रहा है। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. वंदना अग्रवाल ने बताया कि कुट्टू की पकौड़ी खाने से बीमार हुए 20 मरीजों में 4 को छुट्टी मिल गई है। 16मरीजों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार है। इसके अलावा छह मरीज आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए रैफर किया गया, वह भी घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय प्रभारी डाॅ. भूदेव सिंह ने बताया कि कुट्टू की पकौड़ी खाने से फूड प्वॉइजनिंग होने से हुए बीमार मरीजों के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसमें मरीजों की बीमार होने का कारण और उनकी स्थिति के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed