{"_id":"61eac421177ee10ce06ef699","slug":"21-prisoners-found-corona-infected-in-jail-mathura-news-mtr512100286","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में २१ बंदी मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में २१ बंदी मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला कारागार में शुक्रवार को २१ बंदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से जेल मेें सतर्कता बढ़ा दी है।
कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए जेल में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते जेल प्रशासन ने हर आने वाले बंदी की आरटीपीसीआर रिपोर्ट ली जा रही है। पिछले दिनों १४ जनवरी से १९ जनवरी के बीच जेल मेें आए १०० बंदियों की कोरोना जांच कराई गई थी। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आई। इसमें २१ बंदी कोरोना संक्रमित मिले। जेल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद २१ बंदियों को क्वारंटीन कर दिया है।
इसके साथ ही उनको इलाज भी दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमित बंदियों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिया जाने वाला काढ़ा आदि भी दिया जा रहा है। इस संबंध में जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि २१ नये बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। जेल के १६६५ पुराने बंदियों में से कोई भी बंदी कोरोना संक्रमित नहीं है।