{"_id":"649b29a61ef180f5ee0f2019","slug":"200-applications-came-for-improvement-in-mark-sheets-mathura-news-c-29-1-mtr1016-95868-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अंकपत्रों में सुधार के लिए आए 200 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अंकपत्रों में सुधार के लिए आए 200 आवेदन
Tue, 27 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अंकपत्र में त्रुटि सुधार के लिए लगाए गए तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन करीब 200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने जानकारी भी ली।यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कैंप का आयोजन ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर काॅलेज में लगाया जा रहा है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने अपने अंकपत्रों में सुधार के लिए आवेदन किया। अंकपत्रों में किसी के नाम में गलती, तो किसी के पिता का नाम गलत तो किसी की जन्मतिथि से संबंधित गलतियां सामने आ रही हैं। सोमवार को करीब 100 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। बुधवार को शिविर का अंतिम दिन है। शिविर में प्रधान सहायक महेंद्र कुमार यादव एवं कनिष्ठ सहायक आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं।