फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 thousand cheated by making video call in police uniform

Mathura News: पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर 20 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
20 thousand cheated by making video call in police uniform
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में युवक के साथ साइबर ठगों द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी की घटना सामने आई है। ठगों ने युवक को डराते हुए वीडियो कॉल पर किसी लड़की के फंदा लगाने के मामले में फंसाने की धमकी देकर फर्जी एफआईआर का हवाला देते हुए 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

अनाथालय के पीछे गोवर्धन के रहने वाले पीड़ित विक्की पुत्र लालाराम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 10:18 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके पास वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसने बताया कि एक लड़की के फंदा लगाने के मामले में तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें 12 लड़कों के नाम हैं। इनमें तुम्हारा नाम भी शामिल है। अगर बचना है तो 30 हजार रुपये डाल दो।
विज्ञापन

ठग ने क्यूआर कोड भेजा और पीड़ित से पैसे डालने को बोला। उस क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। उसके बाद ठग ने एक नंबर भेजा और उस पर पहले 8000 रुपये और फिर 12000 रुपये यानी कुल 20 हजार रुपये डलवा लिए। पीड़ित ने यह बात अपने दोस्त गोपी को बताई। उसने उसे र पैसे भेजने से रोका और तुरंत थाने ले आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed