फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 hour electricity supply for some villages

आज से कुछ गांवों को 20 घंटे बिजली

Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
20 hour electricity supply for some villages
Electricity
डीएम निखिलचंद्र शुक्ला की पहल पर जिले के दो फीडरों से जुड़े गांवों को गुरुवार से 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने जा रही है। श्रावस्ती मॉडल पर अभियान के तहत नरहौली और आन्यौर फीडर को फिलहाल बिजली चोरी मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


बिजली चोरी रोकने के लिए श्रावस्ती में सफल प्रयोग करने वाले डीएम निखिलचंद्र शुक्ला अब उसे मथुरा में भी अभियान बना चुके हैं। इसके तहत नरहौली फीडर के गांव नरहौली, नवादा और आन्यौर फीडर के गांव आन्यौर और महमदपुर में 150 घरों में नए कनेक्शन दिए गए हैं। 3000 उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगा दिए गए हैं। इससे इन चार गांवों में 30 एंपियर विद्युत भार कम हो गया है। अब इन गांवों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया अकबरपुर फीडर, छटीकरा फीडर, कारब फीडर, नौहझील फीडर और आझई फीडर से जुडे़ गांवों में चल रही है। इन सभी गांवों में अभियान के तहत नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं और पुराने उपभोक्ताओं के घरों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ताओं से निर्धारित शुल्क लिया जा रहा है। यह प्रक्रिया इन गांवों में जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। इस तरह यह अभियान जिले के अन्य गांवों में भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed