{"_id":"678bfb62bac43c691c0d27f7","slug":"20-din-pahale-parivaar-ko-mathura-lekar-aaya-tha-deepak-mathura-news-c-369-1-mt11009-123910-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 20 दिन पहले परिवार को मथुरा लेकर आया था दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 20 दिन पहले परिवार को मथुरा लेकर आया था दीपक
विज्ञापन
दुकान में रखें ऑक्सीजन सिलेंडर।
- फोटो : mathura
मथुरा। शहर कोतवाली की चंदा कॉलोनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर मिर्जापुर रवाना हो गए हैं। युवक 20 दिन पहले ही अपने परिवार को यहां लेकर आया था।
शुक्रवार शाम को गुरु गैसेस के गोदाम में ऑक्सीजन सिलिंडर अचानक फट गया था। हादसे में मिर्जापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरमापुर टेड़वा निवासी दीपक उर्फ आशुतोष मिश्रा की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दीपक की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। वह गुरु गैसेस गोदाम में मुनीम का काम करते थे। वह मालिक रामवीर ठाकुर ने मकान में ही रहते थे। 20 दिन पहले ही पत्नी और एक वर्षीय बेटे को यहां लेकर आए थे। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया है कि शनिवार को परिजनों को शव सौंप दिया है। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर मामले में कोई शिकायत मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच कर सकती है।