फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20 additional buses will run from the depot for the PCS exam

पीसीएस परीक्षा की तैयारी: मथुरा में 22 केंद्रों पर उमड़ेगी भीड़, रोडवेज चलाएगा 20 अतिरिक्त बसें

Thu, 19 Dec 2024 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

मथुरा में 22 दिसंबर को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। 22 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे। इनकी सुविधा के लिए रोडवेज ने 20 अतिरिक्त बसें लगाई हैं। 
 

विज्ञापन
20 additional buses will run from the depot for the PCS exam
रोडवेज बस स्टैंड

विस्तार

मथुरा में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जिले में 22 दिसंबर को 22 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इसमें 9006 विद्यार्थी दो शिफ्टों में परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी जिलों के प्रतिभागी ही पहुंचेंगे, उन्हें परेशानी न हो इसे ध्यान में रखकर रोडवेज डिपो ने 20 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों का संचालन 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों ने चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिकतर केंद्र मुख्यालय के आसपास ही तय हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने परिवहन निगम को भी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एआरएम ने बताया कि बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए निगम ने कमर कस ली है। रोडवेज बसें परीक्षार्थियों के लिए अलग से संचालित होंगी। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर बस को रिजर्व करके रवाना भी किया जाएगा। जिससे वह तय समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने बताया कि कई बसों के फेरे को 20 दिसंबर से बढ़ा दिए जाएंगे। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पीसीएस प्री परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं परीक्षार्थी ज्यादा होने पर बस को रिजर्व करके रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed