Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20-20 years imprisonment for two convicts in gang rape

मजदूरी के रुपये मांगने पर दरिंदगी: पहले ठेकेदार और उसके साथियों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म; अब मिला न्याय

Sat, 12 Aug 2023 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:31 AM IST
सार

मजदूरी के रुपये मांगने पर एक महिला के साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में न्यायालय ने  दोषियों को 20-20 वर्ष के कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 
 

विज्ञापन
20-20 years imprisonment for two convicts in gang rape
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में मजदूरी की रुपये मांगने गई महिला के साथ ठेकेदार और उसके साथी द्वारा दुष्कर्म के मामले में एडीजे विशेष पॉस्को एक्ट पूनम पाठक ने दोषियों को 20-20 वर्ष के कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी सुभाष चतुर्वेदी और विशेष लोक अभियोजक रामपाल ने बताया कि घटना 19 मई 2013 की है। थाना जमुनापार क्षेत्र की शिव नगर काॅलोनी निवासी ठेकेदार भगवत पुत्र विस्सीराम के यहां एक महिला मजदूरी का काम करती थी। मजदूरी के करीब 10 हजार रुपये भगवत पर बकाया हो गए थे। वह 19 मई 2013 को रुपये मांगने शिवनगर कॉलोनी जमुनापार स्थित भगवत के घर पहुंची। तब भगवत अपने साथी रामखिलाड़ी के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पत्नी के साथ दरिंदगी की खौफनाक कहानी: चाकू से गोदकर की हत्या, फिर पड़ोसी के घर में...; कातिल पति को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन


बारी-बारी से दुष्कर्म किया

महिला ने जब रुपये मांगे तो दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने पति के साथ थाने जा रही थी, तो अभियुक्तों ने दोनों को पीटा। पुलिस ने भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़िता ने अदालत के आदेश पर भगवत और रामखिलाड़ी के खिलाफ जमुनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।


ये भी पढ़ें - लड़के वालों की करतूत: बेटियों की सगाई के लिए बुलाया, कोल्ड ड्रिंक पीते ही आ गई नींद; आंख खुली तो उड़ गए होश

सुनाई गई सजा 

 एडीजीसी ने बताया कि कोर्ट ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि पीड़िता को बतौर प्रतिकर के रूप में दिए जाने के आदेश अदालत ने दिए हैं। अर्थदंड अदा न करने की दशा में दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed