{"_id":"67c756e20f5c72c20706dd15","slug":"2-tempo-riders-killed-4-injured-in-bus-collision-mathura-news-c-369-1-mt11002-126090-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बस ने टेंपो में मारी टक्कर...दो यात्रियों की मौत, चार की हालत गंभीर; तारसी के समीप हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बस ने टेंपो में मारी टक्कर...दो यात्रियों की मौत, चार की हालत गंभीर; तारसी के समीप हुआ हादसा
Wed, 05 Mar 2025 01:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:33 PM IST
सार
भरतपुर मार्ग पर गांव तारसी के पास बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं घायल हुआ चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारीजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार रात भरतपुर की ओर से मथुरा आ रहे टेंपो में गांव तारसी के समीप बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों को मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे, तो दूसरे खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सोमवार की देर रात एक टेंपो में तारसी के समीप टेंपो में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में नौहझील के गांव नावली मीरपुर निवासी श्याम सुंदर (50) तथा बलदेव के फतेहपुरा निवासी परमानंद (28) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नावली मीरपुर निवासी विनोद, भरतपुर(राजस्थान) के गांव जगिना निवासी रवि, शेरगढ़ के रामपुर निवासी लखन, जटवारी निवासी जयभगवान सिंह घायल हो गए।
पोस्टमार्टम गृह पर नौहझील के नावली निवासी बंटी ने बताया कि उनके बड़े भाई श्याम सुंदर अपनी बड़ी बेटी आरती के लिए लड़का देखने को भरतपुर गए थे। उनके साथ पड़ोस में रहने वाले विनोद भी गए थे। दोनों भरतपुर से लौट रहे थे, तभी तारसी के समीप हादसा हो गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर बलदेव के फतेहपुर निवासी मदन लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई परमानंद मथुरा में साड़ी में फैक्टरी में काम करता था। रविवार को वह अपने साथ काम करने वाले दोस्तों के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय सभी लोग टेंपो से उतर गए, जबकि उनके भाई को भरतपुर कट से टाउनशिप और वहां से बलदेव के लिए टेंपो में सवार हो गए। भरतपुर कट से पहले ही हादसा हो गया।