फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 men poured petrol on themselves over a land dispute

Mathura News: जमीन के विवाद में दो युवकों ने स्वयं पर उड़ेला पेट्रोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
2 men poured petrol on themselves over a land dispute
कोसीकलां। गांव कामर में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही एक पक्ष के दो युवकों ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर स्वयं को आग लगाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कामर निवासी प्रहलाद ने बताया कि वह अपने होडल निवासी सह-खातेदार दीपक चौधरी के साथ कृषि भूमि पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर से भूमि समतल करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आरोपी पक्ष के करीब 20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर खेत में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

प्रहलाद का कहना है कि हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह जान बचाकर मौके से भागा और कामर पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी। चौकी प्रभारी नकुल कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी पक्ष के दो युवकों ने केन से अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसमें पुलिस भी असहाय नजर आई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रहलाद ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने खेत पर दोबारा कृषि कार्य करने पर जान से मारने की धमकी दी है, जबकि तहसील की टीम दूसरे स्थान पर आरोपी की भूमि बता रही है। दबाब बनाने के लिए पेट्रोल डाला गया है। पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों ने तहसील दिवस में शिकायत की है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed