फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2 Lakh by Bhole Baba Milk Food

भोले बाबा मिल्क फ़ूड द्वारा 2 लाख

Thu, 28 Jan 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
2 Lakh by Bhole Baba Milk Food
कोसीकलां में राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान का चेक देते हुए सहयोगी। संवाद - फोटो : KOSI
मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान जैसे-जैसे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रामभक्त आगे निकलकर दान देने को तत्पर हैं। इसी क्रम में भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड छाता की तरफ से यशपाल चौधरी ने दो लाख की सहयोग राशि चौ. लक्ष्मी नारायण सिंह पशुधन एवं डेरी विकास मंत्री यूपी सरकार को प्रदान की।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए महान प्रोटीन द्वारा एक लाख, हरि पटेल ने 51 हजार, आरएसएस के सह विभाग कार्यवाहक डॉ. संजय अग्रवाल ने 51 हजार निधि समर्पित की। 51 हजार रुपए की धनराशि सीए अभिषेक गर्ग ने प्रदान की। टोली में पूर्व ऊर्जामंत्री रविकांत गर्ग, अजय कुमार अग्रवाल, माधव पुलकित एवं महेश साथ रहे। सीओ सिटी वरुण कुमार ने सपत्नीक राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए विभाग सह कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल एवं महानगर सह अभियान प्रमुख विजय बंटा को धनराशि का समर्पण किया। महानगर प्रमुख योगेश आवा को गोवर्धन दास अग्रवाल, मिथलेश रानी, श्रीकृष्ण अग्रवाल, नीता अग्रवाल एवं परिवार ने 21 हजार एक सौ की धनराशि का समर्पण किया। मथुरा डायट कर्मचारियों से मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राम मंदिर के लिए धनराशि एकत्रित की।
विज्ञापन

जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. डीपी गोयल, डॉ.राकेश मेहता, डॉ. अनिल चौहान, डॉ. हरीश अग्रवाल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सीएल डूल्लू, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह डॉ. अनिल, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अशोक अग्रवाल से विभाग सह कार्यवाह डॉ. संजय अग्रवाल, महानगर प्रमुख अमित जैन एवं महानगर सह कार्यवाहक विजय बंटा ने संपर्क कर मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह किया। ठाकुर बनी सिंह द्वारा रुपये 31 हजार का समर्पण किया गया। समर्पण अभियान में विभाग प्रचारक गोविंद, कमल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed