फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   175 crore spend in krishna circuit

कृष्णा सर्किट में खर्च होंगे 175 करोड़

Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
175 crore spend in krishna circuit
मंत्री महेश शर्मा
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण की ब्रजभूमि में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। 175 करोड़ की लागत से कृष्णा सर्किट की शुरुआत करते हुए कई विकास प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। प्रदेश सरकार का सहयोग न मिलने से इसमें देरी हुई है, लेकिन जल्द ही इन पर कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृंदावन पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग, ब्रज के कई प्राचीन कुंडों, यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक सड़क निर्माण आदि विकास कार्यों को जल्द ही प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम पहुंचे यहां साध्वी ऋतंभरा की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक सेवा के कार्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


वे गोकुलम में रह रहे परिवारों, बच्चों और छात्राओं से भी मिले। उन्होंने बताया कि वात्सल्य ग्राम को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इस दौरान संजय भैया, विभोर प्रकाशम, शिशुपाल सिंह, उमाशंकर राही, महेश खंडेलवाल, ललित मित्तल आदि उपस्थित थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने निकुंजवन स्थित संत विजय कौशल महाराज का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ए और एस दो धड़ों में बंटी दिखेगी सपा: महेश शर्मा
चाचा-भतीजे की लड़ाई में पिछले साढे़ चार वर्षों से उत्तर प्रदेश बर्बाद हो रहा है। जल्द ही सपा ए, और सपा एस दो धड़ों में बंटी नजर आएगी। यह बात रविवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने वृंदावन में कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में गुंडों और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा लोकसभा चुनावों की तरह पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और बसपा को भ्रष्टाचार का दलदल।


वृंदावन-दिल्ली के बीच हवाई सेवा जल्द
केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने तीन वर्ष से बंद पड़ी वृंदावन-दिल्ली के बीच हेलीकाप्टर सेवा के पुन: संचालन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में वे केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से बात कर हवाई सेवा को शुरू कराने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed