फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   170 buses ran for Barsana on Radha Ashtami

Mathura News: राधा अष्टमी पर बरसाना के लिए दौड़ीं 170 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
170 buses ran for Barsana on Radha Ashtami
मथुरा। राधा अष्टमी बरसाना में मनाने के लिए शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम की बसें रातभर बरसाना के लिए दौड़ीं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने मथुरा और वृंदावन से 170 बसें संचालित कीं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए पहले से ही सभी तैयारी कर ली थी। उन्होंने कहा कि मथुरा और वृंदावन से लगातार बसें संचालित हो रही हैं। रविवार सुबह 5 बजे श्रद्धालु काफी संख्या में आए। सभी श्रद्धालु बरसाना के लिए जा रहे थे। इनके लिए सभी बसों को समय पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अतिरिक्त 25 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि पिछली साल की तुलना में इस साल ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। सभी को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed