{"_id":"586d423a4f1c1b4d5615a532","slug":"17-lack-voter-will-elect-5-mla-in-mathura-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 17 लाख मतदाता चुनेंगे पांच विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 17 लाख मतदाता चुनेंगे पांच विधायक
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Voter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पांच विधानसभाओं में 1732673 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनमें महिला वोटरों की संख्या 784939 है। जबकि इनमें 47000 वोटर पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग से इलेक्शन का कार्यक्रम जारी होते ही मशीनरी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पांच विधानसभाओं वाले मथुरा जिले में 17,32,673 वोटर हैं। यह संख्या वह है जो प्रशासन ने फाइनल वोटर लिस्ट में जारी की है। सर्वाधिक वोटर मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट पर 4,24,392 हैं। जबकि सबसे कम वोटर गोवर्धन सीट पर 3,09637 हैं।
मतदान केंद्रों की संख्या 1885 है। इनमें 300 से अधिक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। अब सभी मतदान केंद्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम बना दी गई है।
विज्ञापन
विधानसभा वोट
मथुरा-वृंदावन 424392
बलदेव 345234
गोवर्धन 309637
मांट 313882
छाता 339528
ढाई साल में बढ़ गए 63000 वोटर
लोकसभा चुनाव के बाद मथुरा में 63000 वोटर बढ़ गए हैं। प्रशासन ने वोटर लिस्ट के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया था उसमें यह इजाफा हुआ है। अफसरों का कहना है कि जो लोग दूसरे शहरों में जाकर रहने लगे हैं उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। जबकि जिनके नाम नहीं थे उन्हें मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
हजारों के नाम वोटर लिस्ट से गायब
जनपद में हजारों लोग ऐसे हैं जिनके नाम मतदाता सूची में है ही नहीं। जबकि इन्होंने कई दफा फार्म छह भरकर वोट की अर्जी लगाई। लेकिन इन्हें वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। विभाग की लापरवाही के कारण अब ऐसे लोग इस बार अपना वोट नहीं डाल सकेंगे। तमाम ऐसे हैं जिनके नाम मतदाता सूची में गलत हैं। यह भी कई दफा नाम सही कराने के लिए फार्म भर चुके हैं लेकिन नाम सही हो नहीं पाया है। अमर उजाला ने वोट से पहले करें वोटर लिस्ट की समीक्षा अभियान चलाया था जिसमें तमाम लोगों ने फोन करके अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।