{"_id":"6828e47617d53b7f2f0cd619","slug":"17-generations-have-spent-their-lives-in-the-service-of-shri-banke-bihari-482-years-have-passed-mathura-news-c-369-1-sagr1038-129732-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के सेवा में बीत गईं 17 पीढि़यां, गुजर गए 482 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीबांकेबिहारी के सेवा में बीत गईं 17 पीढि़यां, गुजर गए 482 साल
विज्ञापन
स्वामी हरिदास महाराज
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की सेवा परंपरा 482 वर्षों से लगातार चली आ रही है। यह सेवा अधिकार रसिक शिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज द्वारा उनके अनुज गोस्वामी जगन्नाथ जी महाराज को वर्ष 1607 में प्रदान किया था। तभी से इस गौरवशाली सेवा परंपरा को उनके वंशज पीढ़ी दर पीढ़ी निभाते आ रहे हैं। वर्तमान में इस वंश की 18वीं पीढ़ी ठाकुरजी की सेवा में लगी है। अब कॉरिडोर बनाने के दौरान ट्रस्ट बनाए जाने से सेवायतों के मन में यह आशंका है कि कहीं उन्हें ठाकुरजी की सेवा से दूर न कर दिया जाए।
संगीत सम्राट और सखी संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी हरिदास जी महाराज ने 1543 में ठाकुरजी के प्राकट्य से ही उनकी सेवा की। अपनी जीवन यात्रा के अंतिम चरण में बिहारी पंचमी के पावन दिन यह सेवा अनुज गोस्वामी जगन्नाथ महाराज को सौंपी थी। साथ ही उन्हें संपूर्ण रसिक समाज के समक्ष नवीन रस पंथ सखी संप्रदाय का प्रधान आचार्य घोषित किया था।
कुछ महीनों बाद, शरद पूर्णिमा पर स्वामी हरिदास जी ने निधिवन में सशरीर निकुंज प्रवेश कर देहलीला का समापन किया। इस अवसर पर उनके अनुज जगन्नाथ जी ने उनके अंतिम उपदेश स्थल पर समाधि का निर्माण कराया जो आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
इतिहासकर प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी बताते हैं कि ब्राह्मण आशुधीर महाराज के तीन पुत्र स्वामी हरिदास, जगन्नाथ और गोविंद थे। सबसे बड़े भाई हरिदासजी के अनुवर्ती होकर इनके दोनों छोटे भाई भी वृंदावन में ही आकर बस गए थे। यहां जगन्नाथजी का तो वंश विस्तार हुआ, लेकिन गोविंदजी के पुत्र विट्ठल के बाद उनका वंश नहीं चला। आराध्य की सखी भावी सेवा होने के कारण स्वामीजी ने बिहारीजी की सेवा गृहस्थी संत जगन्नाथजी महाराज को सौंपी थी। इसके बाद सेवा की परंपरा जगन्नाथ महाराज ने अपने पुत्रों को सौंपी।
गोस्वामी जगन्नाथ महाराज ने अपने तीनों पुत्रों गोपीनाथ, मेघश्याम और मुरारीदास को ठाकुरजी की सेवा का संयुक्त उत्तरदायित्व सौंपा। गोपीनाथ श्रृंगार और भोग सेवा के प्रमुख थे। उनके पुत्र हरिराय और पौत्र रासदास व कृष्णदास के बाद उनका वंश आगे नहीं बढ़ पाया। मेघश्याम की वंश परंपरा आज भी राजभोग सेवायत परिवार के रूप में सक्रिय है। वहीं मुरारीदास की सेवा परंपरा सबसे विस्तृत रही और उन्हीं के वंशज आज भी ठाकुरजी की शयन सेवा से जुड़े हुए हैं।
-- -
सेवायतों की 18वीं पीढ़ी कर रही ठाकुर सेवा
स्वामी हरिदास जी से लेकर अब तक उनके वंश की 17 पीढि़यां ठाकुरजी की सेवा में समर्पित रहीं हैं। वहीं अब 18वीं पीढ़ी ठाकुर जी की सेवा अर्पित कर रही है। इसमें गोस्वामी जगन्नाथ महाराज के पुत्र
गोस्वामी मुरारीदास जी के वंशजों में मोहनदास, बैनीदास, राजाराम, इच्छानंद, क्षमानंद, महानंद, महताबलाल, गुलाबजल, जीवनलाल, अलबेलीलाल, लक्ष्मीनारायण, बृजवल्लभ, छबीलेवल्लभ, ललितवल्लभ, और वर्तमान में प्रह्लादवल्लभ और 18वीं पीढ़ी के विप्रांशवल्लभ इस सेवा परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं।
-- --
आराध्य के लिए हुए दो गोस्वामी सेवायत हुए शहीद
सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी बताते हैं कि सेवा की इस अनुपम परंपरा में गोस्वामी वंश ने त्याग और बलिदान के भी उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। गोस्वामी रूपानंद महाराज राजस्थान से ठाकुर जी को वापस लाने में शहीद हुए। वहीं गोस्वामी मोहनलाल महाराज ने निधिवन सेवा प्रसंग के दौरान आराध्य की रक्षा में अपने प्राण समर्पित किए।
-- -
500 सदस्यों का हुआ परिवार
वर्ष 1543 में बिहारीजी का प्रगट्य होने से लेकर वर्ष 1607 तक स्वामी जी ने स्वयं आराध्य की सेवा की थी। उसके बाद उन्होंने जगन्नाथ जी को सेवा प्रदान कर दी। सन 1607 से अब 2025 तक 418 साल में सेवायत परिवार ने 18 पीढ़ियों का सफर तय कर लिया है। इस समय इस परिवार में लगभग 500 पुरुष सदस्य हैं।