{"_id":"9ac8a15d3ebf50395b6ce4343aaa8694","slug":"15-vehicle-seize-during-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में लगे 15 वाहन पकड़े, चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में लगे 15 वाहन पकड़े, चालान
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पड़ोसी राज्यों से बिना खनिज प्रपत्रों के आ रहे 15 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिला खनन अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि पड़ोसी राज्यों से बिना खनिज प्रपत्रों के वाहनों का आवागमन बढ़ा है। इस पर संज्ञान लेते हुए सघन चेकिंग कराई गई। इसमें वृंदावन थाना क्षेत्र स्थित खादर से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर, जैंत चौकी में चार ट्रैक्टर और नौहझील क्षेत्र में नौ ट्रक पकड़े गए। इनमें बालू, डस्ट, गिट्टी पत्थर आ रहे थे। सभी वाहनों का चालान कर संबंधित थानों में खड़े कराए गए हैं। जुर्माने के लिए पत्रावली डीएम को सौंपी गई है।
गोवर्धन में खुलेआम हो रहा मिट्टी खनन
गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से खुलेआम मिट्टी खनन हो रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत के चलते खनन माफिया बेखौफ हैं। रविवार की रात सीओ सदर के छापे के बाद भी सोमवार और मंगलवार को दिन भर मिट्टी खनन होता रहा। गांव महमदपुर के निकट दिनभर सड़क पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां दौड़ती रहीं। उल्लेखनीय है रविवार रात अवैध खनन की सूचना पर सीओ सदर संजय कुमार ने खनन स्थल पर दबिश दी थी। जहां से मिट्टी खनन की मशीन, एक ट्रैक्टर और दो बाइक बरामद कर सीज कर दी थीं। इसके बाद भी खनन माफियाओं को कोई भय नहीं है।