{"_id":"6a53ec1bd56dc96f270995cb","slug":"15-crore-from-fraud-deposited-bank-accounts-three-trusts-mathura-news-c-369-1-mt11009-149309-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन ट्रस्टों के बैंक खातों में आए ठगी के 15 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन ट्रस्टों के बैंक खातों में आए ठगी के 15 करोड़ रुपये
विज्ञापन
मथुरा। एसबीआई बैंक में जनकल्याण सेवा ट्रस्ट, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन व एसएंडडी इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी करंट बैंक खाते खुलवाने के बाद देश भर के 350 लोगों से लगभग 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने मगोर्रा, छाता, नौहझील और प्रयागराज के पांच युवकों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। एनसीआरपी पोर्टल पर इन तीनों ट्रस्टों के बैंक खातों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बीते दिनों मथुरा पुलिस ने जिले भर के साइबर ठगी के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 42 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था। अब ऐसे बैंक खाते भी पुलिस के रडार पर हैं, जिनमें लेन-देन की गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसमें तीन बैंक खातों की कुंडली साइबर पुलिस ने निकाल ली है। जांच में पाया कि फर्जी ट्रस्ट के नाम पर वर्ष 2025 में वृंदावन गेट मथुरा स्थित एसबीआई शाखा में एक और मंडी समिति सौंख रोड स्थित दूसरी शाखा में दो बैंक खाते खुलवाए गए। इन खातों में देश के विभिन्न राज्यों से 14.66 करोड़ रुपये ठगी की रकम अलग-अलग दिनों में ट्रांसफर कराई गई। जांच में सहयोग पब्लिक फाउंडेशन के खाते में लगभग 13.01 करोड़ रुपये, जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के खाते में 48 लाख रुपये और एसएंडडी इंटरप्राइजेज के खाते में 1.17 करोड़ रुपये मिले हैं।
साथ ही यह भी पता चला कि इन खातों का उपयोग साइबर ठगों द्वारा फर्जी अकाउंट के रूप में किया जा रहा था। पोर्टल पर इन खातों के खिलाफ देशभर से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज मिली हैं। जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के खाते के खिलाफ 220, सहयोग पब्लिक फाउंडेशन के खाते के खिलाफ 93 और एसएंडडी इंटरप्राइजेज के खाते के खिलाफ 37 शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
कुंडली खुलने के बाद साइबर पुलिस ने मगोर्रा के अहमलकलां निवासी पंकज कुंतल, छाता के तरौली निवासी वीरेंद्र, प्रयागराज निवासी अंकित त्रिपाठी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी प्राथमिकी नौहझील के मिठौली निवासी संदीप कुमार और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज की गई है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया कि एक खाते पर कार्रवाई या लियन (बैंक खाते पर अस्थायी रोक) लगने के बाद आरोपी दूसरा बैंक खाता खुलवा लेते थे और उसी के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेन-देन जारी रखते थे।