{"_id":"642879cd1e8d62376209a6e4","slug":"14-thousand-meters-long-nappy-tied-to-girirajji-mathura-news-c-29-1-agr1017-52584-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गिरिराजजी को बांधा 14 हजार मीटर लंबा लंगोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गिरिराजजी को बांधा 14 हजार मीटर लंबा लंगोट
विज्ञापन
गोवर्धन, मथुरा। माहेश्वरी समाज ने गिरीराज महाराज को परिक्रमा मार्ग में 14 हजार मीटर लंबा चुनरी लंगोट बांध कर भव्य महोत्सव मनाया। अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के तीन दिवसीय युवा कुंभ में देशभर से जुटे स्वजातिय लोगों ने भक्तिभाव से नाचते-गाते गिरिराज परिक्रमा लगाई।
शनिवार को बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरवर निकुंज में राष्ट्रीय युवा कुंभ का शुभारंभ गिरीराजजी की पूजा से हुआ। माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंडबाजों की धुन पर करीब दो हजार लोगों ने गिरिराजजी को लंगोट बांधा। पुरोहित मन्नू ने मनोरथ का शुभारंभ किया। दानघाटी मंदिर के पास से तलहटी में चुनरी लंगोट का बांधना शुरू हुआ जो आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा होते हुए गोवर्धन में संपन्न हुआ। भजन गायक द्वारिका मंत्री के भजनों की धुन पर महिला-पुरुष श्रद्धालु नाचते गाते परिक्रमा लगा रहे थे। युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या की अगुवाई में श्रद्धालु सिर पर चुनरी के गट्ठर रख कर निकले। उपाध्यक्ष शरद सोनी ने बताया की रविवार को बिजनेस कॉन्क्लेव व शार्क कुंभ का आयोजन होगा। शाम को गिरिराजजी का छप्पन भोग लगाए जाएंगे। महामंत्री आशीष जाखोटिया, केशव डागा, रूपेश सोनी, सुरेंद्र रांधड़, सीपी नामधारणी, भारत तोतला, प्रबंधक विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद