फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   14 notice has been sent to ramvriksh

27 महीनों में 14 नोटिस दिए गए रामवृक्ष को

Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
14 notice has been sent to ramvriksh
रामवृक्ष - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव को 27 महीनों में 14 नोटिस जारी किए गए। दो नोटिस तो उसने खुद लिए जबकि बाकी को प्रशासनिक अधिकारी जवाहर बाग के गेट पर ही चस्पा कराते रहे। ढाई साल तक ऐसे ही नोटिस की नौटंकी चलती रही। जबकि होना यह चाहिए था कि नोटिस का जवाब न मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती। फोर्स को लेकर बाग खाली कराया जाता। 
विज्ञापन


रामवृक्ष यादव अपने साथ 500 लोगों की भीड़ लेकर मार्च, 2014 में मथुरा पहुंचा था। उसने यहां जवाहर बाग में कब्जा जमा लिया। जवाहर बाग उद्यान विभाग की संपत्ति है। लिहाजा उद्यान अधिकारी ने 29 अप्रैल, 2014 को रामवृक्ष और चंदनबोस के नाम से नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि उन लोगों ने जवाहर बाग पर अवैध कब्जा कर रखा है लिहाजा उसे खाली किया जाए वरना कानूनी कार्रवाई होगी। यह नोटिस रामवृक्ष को रिसीव कराया गया था। इस नोटिस का उसने जवाब भी दिया कि इस मामले पर एक रिट विचाराधीन है लिहाजा फैसले का इंतजार किया जाए। इसके बाद प्रशासन फिर खामोश हो गया। 
विज्ञापन


दूसरा नोटिस 9 फरवरी, 2017 को दिया गया। इसके बाद नोटिस का सिलसिला चलता रहा। उद्यान विभाग ने 6 नोटिस दिए जबकि सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से 8 नोटिस जारी हुए। अधिकारी नोटिस पर नोटिस भेजते रहे लेकिन ये रामवृक्ष यादव तक नहीं पहुंचे। इनको जवाहर बाग के गेट पर चस्पा करा दिया जाता था। हालांकि इन नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस लेने से ही इंकार कर देता था
सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव का कहना है कि उनके पीरियड में भी रामवृक्ष को दो नोटिस जारी किए गए थे। इनको जवाहर बाग के गेट पर चस्पा करा दिया गया था। रामवृक्ष नोटिस लेने से इंकार कर देता था। जब कोई नोटिस लेने से इंकार करे या हस्ताक्षर न करे तो उसे तामील ही मान लिया जाता है।    


पुलिस ने सभी 14 मुकदमों में दाखिल की चार्जशीट
रामवृक्ष यादव के खिलाफ ढाई साल में 14 मुकदमे दर्ज कराए गए। इनमें मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले भी हैं। इनमें चंदन बोस और दूसरे लोग भी नामजद किए गए थे। पुलिस ने सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed