Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   137th rank to Abhinav of Mathura

Mathura News: मथुरा के अभिनव को 137वीं रैंक

Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
137th rank to Abhinav of Mathura
मथुरा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में राया के अभिनव द्विवेदी ने 137वीं रैंक और हाल ही यूपीपीएससी में चयनित आयुष अग्रवाल ने 822 वीं रैंक पाई है।
विज्ञापन



राया निवासी धर्मेंद शर्मा के पुत्र अभिनव द्विवेदी वर्तमान ने बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं, जो अब आईपीएस बने हैं। इंटर की परीक्षा उन्होंने श्रीजीबाबा सरस्वती विद्या मंदिर और प्रयागराज से सिविल से बीटेक किया है। उनके आईपीएस में चयन की जानकारी लगते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल हो गया। लोग बधाई देने के लिए अभिनव के घर पहुंचे और पिता धर्मेंद्र शर्मा को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। एनआईसी प्रभारी आरपी अग्रवाल के पुत्र आयुष अग्रवाल पिछले दिनों यूपीपीएससी में चयनित हुए थे। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट डाॅमिनिक्स स्कूल से की है, जबकि आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है।
विज्ञापन


आर्मी स्कूल के छात्र शिवम आशुतोष को 131 वीं रैंक
मूलत: वाराणसी निवासी आशुतोष सिंह को 131 वीं रैंक मिली है। वे मथुरा में आर्मी स्कूल में इंटर के छात्र रहे हैं। वर्तमान में उत्तराखंड के देहरादून में आईआरएस के रूप में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। शिवम की बड़ी बहन निवेदिता मथुरा में ही अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात हैं, जबकि पिता चंद्रभानु सिंह अलीगढ़ में न्यायाधीश हैं। शिवम ने यूपीपीएससी में 2018 में 447 वींं रैंक और 2020 में 220वीं रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के नोट्स बनाकर पढ़ाई का शैड्यूल तय करें: शिवम
शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि यह उनका छठवां प्रयास था। इससे पहले 2018 में उनकी 447वीं रैंक थी। वर्ष 2020 में 220वीं रैंक आई और राजस्व सेवा के लिए चयनित हुए। फिलहाल देहरादून में सीएजी ऑफिस में तैनात हैं। मूल रूप से वाराणसी जिले के चंदौली के रहने वाले हैं और 2012 में आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा से 12वीं उत्तीर्ण की थीं। शिवम ने बताया कि जॉब करने के दौरान यूपीएससी की तैयारी करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि नौकरी में भी आप समझौता नहीं कर सकते हैं और न ही तैयारी में। वह आईएएस या आईपीएस ही बनना चाहते थे। इसके लिए ही राजस्व सेवा में चयनित होने के बाद भी प्रयास करते रहे। आखिरकार छठवें प्रयास में 131वीं रैंक हासिल की। मां ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। परिवार का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा, जिससे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली। शिवम कहते हैं कि उन्होंने अपने विषयों की तैयारी बेसिक किताबों से की। साथियों से मदद ली। जब असफल हुआ तो अपनी खामियों के बारे में पता लगा, जिन्हें दूर कर सफलता हासिल करने तक तैयारी में जुटा रहा। नोट्स बनाकर अपना शेड्यूल सेट करके ही तैयारी करें। दिमाग पर अतिरिक्त बोझ न डालें। दिमाग को ताजा रखने के लिए संगीत और खेल का सहारा लिया। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि दिन रात पढ़कर ही सफलता हासिल हो, ऐसा कुछ नहीं है। 6 से 7 घंटे पढें लेकिन लगातार एकाग्रता से पढें। अच्छे से तैयारी करें लेकिन सिर्फ इसे ही अपना जीवन न बनाएं। इसे एक परीक्षा की तरह ही लें और असफल होने की स्थिति में खुद के साथ कुछ भी गलत न होने दें।

एकाग्रता से पढ़ाई करें, टॉपर्स के साक्षात्कार सुनें: अभिनव
राया निवासी अभिनव द्विवेदी ने 137वीं रैंक हासिल की। अभिनव का यह चौथा प्रयास था। वर्ष 2017 में उनका चयन भारतीय सूचना विभाग में हुआ था। फिर यूपीपीएससी- 2018 में चयन एसडीएम पद के लिए हुआ। वर्तमान में बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में एसडीएम पद पर कार्यरत अभिनव के पिता धर्मेंद्र शर्मा राया में व्यापारी हैं। अभिनव ने बताया कि उन्होंने बारहवीं की परीक्षा श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर से पास की। इसके बाद सिविल ब्रांच से प्रयागराज से बीटेक किया। फिर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। वर्ष 2017 में यूपीपीएससी में चयन हुआ लेकिन सपना तो आईपीएस बनने का ही था। इसलिए लगातार तैयारी करते रहे। उन्होंने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम का जॉब वैसे भी काफी व्यस्तता वाला है, लेकिन इसके बाद भी तैयारी के लिए समय निकाला और आखिरकार सफलता हासिल कर ही ली। माता-पिता और परिवार का इस सफलता में अहम योगदान है। वह हमेशा प्रेरित करते रहे। युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई एकाग्रता से करनी चाहिए। समय समय पर टॉपर्स के साक्षात्कार सुनने चाहिए। पढ़ने का समय निर्धारित कर लेना चाहिए और उसे बार-बार नहीं बदलना चाहिए। एक दो प्रयास में फेल हो गए अथवा उम्मीद के मुताबिक परिणाम न रहा हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। अपनी सोच को पॉजीटिव बनाए रखें।


समयबद्ध तरीके से तैयारी करनी चाहिए: आयुष
यूपीएससी में 822वीं रैंक हासिल करने वाले आयुष अग्रवाल एनआईसी प्रभारी आरपी अग्रवाल के पुत्र हैं। वह पिछले दिनों यूपीपीएससी 2022 के लिए चयनित हुए थे। प्रारंभिक पढ़ाई सेंट डाॅमिनिक्स स्कूल से की, जबकि आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया है। उन्होंने अपनी सफलता हासिल करने के लिए कहीं से कोई कोचिंग नहीं ली वरन खुद ही पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। हालांकि आयुष अग्रवाल इस सफलता से अधिक प्रसन्न नजर नहीं आए। वह कहते हैं किउनका सपना आईएएस बनने का है और वह इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी जान से तैयारी कर रहे हैं। उनकी अब तक की सफलता में परिवार का रोल काफी अहम रहा है। जब भी हताश और निराश हुआ तो परिवार को अपने साथ खड़ा पाया। इससे उनका मनोबल बढ़ा और बेहतर करने के लिए प्रेरित हुए। वह कहते हैं कि युवाओं को समयबद्ध तरीके से तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई में एकाग्रता रखनी चाहिए। अच्छे लेखकों के विषयों के बेहतर बिंदुओं के नोट्स तैयार करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed