फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   13 teacher suspend in mathura

प्रधानाचार्या सहित 13 शिक्षिकाएं सस्पेंड

Fri, 02 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
13 teacher suspend in mathura
सस्पेंड
अल्पसंख्यक संस्थान ब्लैक स्टोन में भी तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने मिलकर गलत तरीके से 12 शिक्षिकाओं की नियुक्तियां कर लीं। अब प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्या सहित सभी 13 शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज में जुलाई 2015 में प्रधानाचार्या रश्मि सिंह और प्रबंधक रूथ मोजेस ने 12 शिक्षिकाओं की भर्ती की थी। इसमें प्राइमरी और माध्यमिक दोनों ही सेक्शन शामिल हैं। आरोप है कि भर्ती प्रकरण में गलत तरीके से प्रबंध समिति से तथ्यों को छिपाते हुए भर्ती की गई। भर्ती के बाद से ही इस पर सवाल उठ रहे थे। 
विज्ञापन


तत्कालीन प्रबंधक रूथ मोजेस पर कार्रवाई करते हुए प्रबंध समिति ने उन्हें हटाकर मार्च माह में बिमला लाल को कालेज का प्रबंधक नियुक्त कर दिया। अब प्रबंधक बिमला लाल ने प्रधानाचार्या रश्मि सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही गत वर्ष भर्ती हुईं 12 शिक्षिकाओं को भी निलंबित किया गया है। प्रबंध समिति ने कार्यवाहक प्रधानाचार्या दीपिका अब्राहम को बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस से भी हुआ था टकराव
निलंबित प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने गत वर्ष एक मृतक आश्रित की नियुक्ति भी नहीं की थी। इसमें तत्कालीन डीआईओएस भास्कर मिश्रा ने प्रिंसिपल को आदेश भी दिए थे। इसके बाद भी मृतक आश्रित की नियुक्ति नहीं की गई। इसके साथ ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की भी अनुमति मांगी गई थी। इसके लिए भी तत्कालीन डीआईओएस ने अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed