फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   13 illegal vendors caught during checking, fine of Rs 26 thousand collected

Mathura News: चेकिंग में 13 अवैध वेंडर पकड़े, 26 हजार का वसूला जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
13 illegal vendors caught during checking, fine of Rs 26 thousand collected
मथुरा। रेलवे प्रशासन ने शनिवार को अवैध वेंडिंग को रोकने के लिए मथुरा जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी संख्या 18477, 11078 व 12716 के आगमन पर ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर सघन चेकिंग की गई। इसमें 13 अवैध वेंडर पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26000 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई। 38 पैकेट सड़ा पेठा एवं पेड़ा नष्ट कराया गया।

दिवाली से पहले अमर उजाला ने मथुरा जंक्शन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों द्वारा पेड़ा और पेठा की बिकी किए जाने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस पर शनिवार को चेकिंग की गई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12716 में पैंट्री कार के सभी कर्मचारी बिना अधिकार पत्र के समान बेचते पाए गए। इनसे 11320 राशि वसूली गई। इसके अतिरिक्त ट्रेनों में 111 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इनसे 48250 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed