फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   12 lakh silver caught

12 लाख की चांदी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
12 lakh silver caught
मथुरा। ट्रेन से चांदी कारोबारी के कैरियर से जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को 12 लाख रुपये की चांदी और 4.85 लाख रुपये की नकदी मिली है। युवक ओडिशा से चांदी के आभूषण और नकदी लेकर आ रहा था। सेल टैक्स की टीम छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म संख्या दो पर समता एक्सप्रेस आकर रुकी। ट्रेन से एक युवक बड़ा सूटकेस और एक पिट्ठू बैग लेकर उतरा। चेकिंग कर रहे टीम को युवक पर शक हुआ और उसका सूटकेस खुलवा कर देखा तो उसमें से चांदी के आभूषण और पिट्ठू बैग से 500 के नोटों की गड्डियां मिली। युवक ने अपना नाम रवि सेनी निवासी सदर बाजार बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में रवि ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषण गोविंद नगर निवासी व्यापारी कृष्ण कुमार के हैं। वह उनके यहां नौकरी करता है। चांदी के आभूषण और नकदी वह ओडिशा के रायपुर से लेकर आया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने इसकी जानकारी सेलटैक्स के अधिकारियों को दी। सेल टैक्स के सहायक कमिश्नर राजेश मिश्रा अपनी टीम के साथ आरपीएफ थाने पहुंच गए। चांदी कारोबारी कृष्ण कुमार भी थाने पहुंच गए। बरामद चांदी का वजन 18 किलो से अधिक और नकदी 4.85 लाख को सेल टैक्स की टीम ने कब्जे में कर जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed