{"_id":"58ff81124f1c1b9e65c0d4d6","slug":"12-foot-long-snake-in-crpf-camp-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कैंप में निकला 12 फुट लंबा अजगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ कैंप में निकला 12 फुट लंबा अजगर
अमर उजाला वृंदावन
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन पानी गांव एप्रोच मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ के ट्रेनिंग कैंप में मंगलवार की सुबह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन बुलाई गई वन विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद 12 फुट लंबे अजगर को काबू में किया।
कंपनी कमांडर नरेंद्र प्रसाद के अनुसार पिछले दो दिनों से 12 फुट लंबा अजगर कैंप के आस-पास घूमता देखा गया। जो बाद में जंगल की ओर निकल गया, लेकिन सोमवार की शाम अजगर कैंप परिसर में घुस आया और कुछ ही देर बाद फिर से जंगल में कहीं लापता हो गया। अनहोनी की आशंका से कई जवानों ने रात भर जंगल में टार्च की रोशनी से पहरा दिया।
सुबह होते ही कंपनी कमांडर ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। दोपहर में पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी पदम सिंह, शकील और प्रोम सिंह ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में मिट्टी की ढाय में बने बिल से अजगर को पकड़ लिया।