फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 saal baad lauta beta, kaleje se lagaakar roee maan

Mathura News: 11 साल बाद लौटा बेटा, कलेजे से लगाकर रोई मां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
11 saal baad lauta beta, kaleje se lagaakar roee maan
मथुरा। बेटे से मिलती मां।
मांट (मथुरा)। गांव बिजौली में 11 साल बाद बेटा घर पहुंचा। बेटे को देखकर मां ने उसे गले लगा लिया और रोने लगी। यह दृश्य देखकर गांव के लोग भी भावविभोर हो उठे। उनकी आंखें भी नम हो उठीं।
विज्ञापन

प्रधान सोनू ने बताया कि प्रह्लाद (50)पुत्र स्व. लेखराज पांच भाई और पांच बहन हैं। उसका विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। किसी कारण पत्नी ने साथ छोड़ दिया तो वह मानसिक रूप में तनाव में रहने लगा। करीब 11 साल पहले वह एक संत की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में परिक्रमा के लिए चला गया और घर नहीं लौटा। हर संभावित स्थल पर तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच करीब 7 साल पहले प्रहलाद के वियोग में पिता का निधन हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रह्लाद को पलवल में एक रिश्तेदार ने घूमता देखा तो उन्होंने उसे देखते ही पहचान लिया। हाल चाल पूछा तो प्रहलाद ने उनसे घर वापस जाने की इच्छा जताई। रिश्तेदार प्रह्लाद को घर ले आए और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed