{"_id":"614b4ccf8ebc3e090418df68","slug":"11-people-arrested-hostage-to-police-who-came-for-investigation-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जांच के लिए आई पुलिस को बनाया बंधक, मुठभेड़ के बाद 11 लोगों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जांच के लिए आई पुलिस को बनाया बंधक, मुठभेड़ के बाद 11 लोगों गिरफ्तार
Wed, 22 Sep 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन (मथुरा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:03 PM IST
सार
पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर वृंदावन पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मौके से ग्यारह हमलावरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराध की जांच के लिए गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात फर्जी कागजात तैयार कर अपराध करने के एक मामले की जांच के लिए आगरा साइबर सेल के उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज के साथ कांस्टेबल प्रिंस व परवेज सुनरख मार्ग स्थित छह शिखर मंदिर के पास एक मकान में पहुंचे। तभी मकान से सटे एक खाली प्लॉट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने सादा कपड़ों में आये पुलिसकर्मियों को दबोच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर वृंदावन पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मौके से ग्यारह हमलावरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में नीरज कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया, प्रेमपाल, अमित, कमल, दिनेश, विष्णु, धनवीर,संजय, शरद सैनी बताए गए हैं। सीओ सदर राधा मोहन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन