फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 Mobile Phones Recovered from Girls’ Shelter Home in Vrindavan After Surprise Inspection

वृंदावन बालिका गृह: अचानक हुई तलाशी, लड़कियों के बैरकों से मिला ऐसा सामान; जांच टीम के भी छूटे पसीने

Sat, 06 Jun 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 10:25 AM IST
सार

वृंदावन के राजकीय बालिका गृह में सघन जांच के दौरान बैरकों से 11 मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किए गए, जिससे हड़कंप मच गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस यह जांच कर रही है कि मोबाइल अंदर तक कैसे पहुंचे और इसमें किसकी भूमिका है।
 

विज्ञापन
11 Mobile Phones Recovered from Girls’ Shelter Home in Vrindavan After Surprise Inspection
राजकीय बालिका गृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) में मोबाइल मिलने के शक के बाद प्रभारी अधीक्षिका ने जब सघन जांच की तो बैरकों से 11 मोबाइल फोन और चार्जर मिले। बताया गया कि इसी बात को लेकर झगड़ा और कर्मचारियों से अभद्रता भी हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कोतवाली में बाहरी व्यक्तियों और संस्थान में रह रहीं बालिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


1 जून की शाम को संस्थान की महिला कर्मचारियों द्वारा आवासीय कक्षों में मोबाइल होने के संदेह पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान कर्मचारियों ने बैरकों से 11 मोबाइल हैंडसेट और चार चार्जर बरामद किए। संस्थान की प्रभारी अधीक्षिका ने पुलिस को बताया कि सभी मोबाइल फोन बाहरी व्यक्तियों द्वारा आपराधिक साजिश के तहत बालिकाओं तक पहुंचाए गए थे।
विज्ञापन


मोबाइल मिलने के बाद, बालिकाओं के माध्यम से साजिश के तहत सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। वहां रह रहीं अन्य मूक बधिर बालिकाओं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर हमला भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अरुण डागर को सौंपी है। पुलिस बरामद किए गए सिम कार्डों के डिटेल के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बालिका गृह के अंदर ये मोबाइल फोन किस माध्यम से और किन बाहरी लोगों द्वारा पहुंचाए गए थे। डीपीओ विकास चंद्र ने बताया कि रात का बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसे शांत कराया दिया गया है। जब बच्चे आते हैं तो अपने साथ मोबाइल ले आते हैं। चैकिंग में वह मोबाइल ले लिए जाते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed