फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 members of a family will adopt Hindu religion

Mathura News: एक परिवार के 11 सदस्य अपनाएंगे हिंदू धर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
11 members of a family will adopt Hindu religion
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति परिवार के 11 सदस्यों के साथ हिंदू धर्म अपनाने की बात कह रहा है। वीडियो में गांव के लोग भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह वीडियो जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। शनिवार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया है कि परिवार के 11 सदस्य अपनी स्वेच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। परिजन ने बातचीत में यह बात बताई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया है कि उनके पूर्वज पहले गुर्जर समाज से थे, उन्होंने मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर लिया था। अब परिवार के सदस्यों को हिंदू धर्म में आस्था दिखाई देती है। इसलिए परिवार के 11 सदस्य सोमवार को वृंदावन में हिंदू धर्म अपनाएंगे। सीओ संदीप कुमार ने बताया है कि परिवार वाले अपनी स्वेच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने किसी के दबाव की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed