फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1001 handmade rakhis will be presented to Prime Minister Modi on Rakshabandhan

Mathura News: रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करेंगी 1001 हस्तनिर्मित राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
1001 handmade rakhis will be presented to Prime Minister Modi on Rakshabandhan
मथुरा। गोपीनाथ मंदिर में राखी बनातीं माताएं।  - फोटो : mathura
वृंदावन। भक्ति, गरिमा और सामाजिक परिवर्तन की एक मार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वृंदावन की बुजुर्ग विधवाओं का एक समूह इस रक्षाबंधन पर नई दिल्ली जाएगा, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें 1001 विशेष रूप से हस्तनिर्मित राखियां और मिठाइयां भेंट करेंगी।
विज्ञापन

ये अनोखी राखियां वृंदावन के मां शारदा और अन्य आश्रमों में रहने वाली विधवाओं द्वारा प्रेमपूर्वक तैयार की गई हैं। ये आश्रम सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित विधवा कल्याण कार्यक्रम का हिस्सा है। प्रत्येक राखी को भगवान राम, भगवान कृष्ण और प्रधानमंत्री की छवियों से सजाया गया है, जो आध्यात्मिक जुड़ाव और व्यक्तिगत स्नेह का प्रतीक है। इन आश्रमों की महिलाएं पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री को राखी बांध रही हैं।
विज्ञापन

इस पहल के बारे में सुलभ इंटरनेशनल के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने कहा कि हमारी चार माताएं दिल्ली जाएंगी और प्रधानमंत्री को स्वयं राखियां और मिठाइयां भेंट करेंगी। इस क्रम में बृहस्पतिवार को विधवा माताएं गोपीनाथ मंदिर में एकत्र हुईं, जहां उन्होंने राखियां तैयार कीं। 70 वर्षीय चाबी शर्मा समेत तीन अन्य महिलाएं बहुत उत्साहित हैं कि वे प्रधानमंत्री के निवास पर जाएंगी। वहीं 81 वर्षीय मनु घोष, जो पूर्व में प्रधानमंत्री को राखी बांध चुकी हैं, ने कहा कि भले ही इस बार मैं यात्रा न कर सकूं, लेकिन मोदीजी के लिए राखियां बनाकर भेजने से खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधवा माताओं ने राखी बांध कर दी बधाई

विधवा मैत्री आश्रम पर बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। विधवा मैत्री घर के संस्थापक लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह ने विधवा माताओं से राखी बंधवा कर उन्हें भाई का प्यार दिया। समाजसेविका बिन्नी सिंह ने विचार रखे। 108 वर्ष की वृद्ध माता रेनू दासी ने सर्वप्रथम राखी बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी माता ने एक-एक करके राखी बांधी। कार्यक्रम में बीना महंतो, संध्या मंडल, महानंदा सुशील पांडे, कात्यानी पाल विमला आदि माता के साथ-साथ महेश बाबा, रेखा, डॉक्टर सत्येंद्र वर्मा, शेर सिंह, गुड़िया गौरी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed