{"_id":"6a3ed0b2db26f28a1405ccf8","slug":"100-student-placement-mathura-news-c-369-1-mt11022-148565-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शत-प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शत-प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा । उद्योग जगत में प्रशिक्षित पेशेवरों की बढ़ती मांग के बीच जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के एमबीए-लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन बड़ी सफलता हासिल की है। इस कोर्स के वर्ष 2026 बैच के सभी 23 विद्यार्थियों का देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट हुआ है।
जीएलए में यह विशेष कार्यक्रम ओम लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन के सहयोग से संचालित किया जाता है। इस औद्योगिक साझेदारी के अंतर्गत पाठ्यक्रम निर्माण, क्लासरूम डिलीवरी, इंडस्ट्री वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर और इंडस्ट्री विजिट जैसी गतिविधियां शामिल रहती है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान ही कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली, प्रबंधन कौशल और उद्योग की आवश्यकताओं को बारीकी से समझने का अवसर मिलता है। वर्तमान में 2025-27 बैच के विद्यार्थी ओम लॉजिस्टिक्स के विभिन्न लॉजिस्टिक्स हब्स पर इंटर्नशिप कर रहे हैं, जहां वे वेयरहाउस प्रबंधन, परिवहन संचालन और वितरण नेटवर्क का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि आज लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। किसी भी उत्पाद को निर्माता से उपभोक्ता तक सही समय पर, सुरक्षित और कम लागत में पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया एक मजबूत सप्लाई चेन पर निर्भर करती है। एसोसिएट हेड प्रो. कृष्णवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में सफल करियर बनाने का अवसर दे रहा है। जीएलए के विद्यार्थी आज सेफ एक्सप्रेस, ओम लॉजिस्टिक्स, काइज़ेन इंस्टीट्यूट, ड्यूपॉन्ट, डीबी शेंकर, ब्लिंकिट, सीबर्ड लॉजिसॉल्यूशंस, लॉगप्रो सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, आज सप्लाई चेन और बिकानेरवाला फूड्स समेत कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।