फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   100 cases of electricity theft caught, FIR against 50

Mathura News: बिजली चोरी के 100 मामले पकड़े, 50 के खिलाफ एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
100 cases of electricity theft caught, FIR against 50
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने एक माह में विद्युत चोरी के 100 मामले पकड़े हैं। इनमें 50 विद्युत चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत चोरी से निगम को सितंबर माह में करीब 9 करोड़ का नुकसान हुआ है। विद्युत चोरी रोकने के लिए टीमें लगातार छापे मार रही हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम की तमाम कवायद के बाद भी विद्युत चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोर, विद्युत निगम को हर महीने करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। लगातार लाइन लॉस की समस्या से जूझ रहे निगम अधिकारियों ने एक महीने में कार्रवाई कर विद्युत चोरी के 100 मामले पकड़े हैं। इनमें से 50 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शेष विद्युत चोरों से भारी भरकम जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन


50 बिजली फीडरों पर हुई सबसे ज्यादा चोरी

विभागीय जांच पड़ताल में सामने आया है कि 50 फीडरों पर विद्युत चोरों ने सबसे ज्यादा सेंधमारी की है। केवल सितंबर महीने में ही तीन करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली चोरी करके निगम को 9 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का चूना लगाया है। लाइन लॉस वाले फीडरों की रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारी चिन्हित फीडरों पर नजर रख रहे हैं। छापेमारी कर विद्युत चोरों को पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडर

लक्ष्मी नगर, भूतिया, दरेसी, राधापुरम, ठैनुआ, टैंटीगांव, बकला, बहरई, राया, सोनई, पंचवटी, शिवाजी नगर, बंगाली घाट, पंचवटी, महोली रोड, जवाहर गेट, डीग गेट, गोवर्धन रोड, स्वामी घाट, पचावर, बालाजीपुरम, होली गेट, पानी गांव आदि।



विद्युत चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक महीने में विद्युत चोरी के 100 मामले पकड़े गए हैं। 50 के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। अन्य से निर्धारित जुर्माना वसूला जा रहा है। लाइन लॉस वाले फीडरों पर निगरानी कराई जा रही है।

-कुंवर शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed