फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 women thieves who stole from temples arrested

UP: न्यायाधीश के गले से तोड़ा मंगलसूत्र...हरकत में आई पुलिस, मंदिरों में चोरी करने वालीं 10 महिला चोर गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 09:47 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Jun 2025 09:47 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सक्रिय रहने वाली सात महिला चोरों को वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी किए गए पर्स और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
10 women thieves who stole from temples arrested
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में मध्य प्रदेश की न्यायाधीश का मंगलसूत्र तोड़ने की घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाली 10 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मंदिरों में से श्रद्धालु महिलाओं के पर्स और मोबाइल फोन चोरी कर लेती थीं।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सक्रिय रहने वाली सात महिला चोरों को वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी किए गए पर्स और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शनिवार को परिक्रमा मार्ग स्थित जुगल घाट के पास से तीन और महिला चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी चोरी का सामान मिला है। बरामद सामान में तीन मोबाइल फोन, कई पर्स और कुल 18,652 रुपये की नकदी शामिल है।
विज्ञापन


 

पकड़ी गईं अधिकांश महिलाएं राजस्थान और मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला कि ये महिलाएं लंबे समय से मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही थीं और विशेष रूप से भीड़ वाले दिनों में सक्रिय हो जाती थीं। उन्होंने बताया कि जिला उज्जैन में पदस्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमा साहू एक जून को पारिवारिक सदस्यों के साथ ठाकुर श्री राधारमण मंदिर में दर्शन कर रही थीं, तभी उनके गले में पड़ा दो तोले सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed