फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1.23 lakh cheated from a monk in the name of talking obscene

Mathura News: लड़की से अश्लील बात करने के नाम पर 1.23 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
1.23 lakh cheated from a monk in the name of talking obscene
गोवर्धन/राधाकुंड(मथुरा)। कस्बा राधाकुंड में साधु के साथ व्हाट्सएप चैट पर अश्लील बात करते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और १.२३ लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दामोदर दास निवासी कुंज बिहारी मंदिर, राधाकुंड का आरोप है कि उसके नंबर पर एक लड़की के फोन से लगातार व्हाट्सएप कॉल आ रही थी। फोन रिसीव करने पर लड़की बातें करने लगी और कपड़े उतारने लगी तो उसने फोन काट दिया। नौ नवंबर को उसके फोन पर एक युवक की कॉल आई कि तुम्हारी वीडियो बन गई है, पांच हजार रुपये डाल दो, नहीं तो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल होने के डर से रुपये डाल दिए। 11 नवंबर को फिर व्हाट्सएप काल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि सीबीआई से विक्रम बोल रहा हूं।
विज्ञापन

तुमने एक लड़की से गंदी बातें की हैं। एक मोबाइल नंबर भेज कर कहा कि यह नंबर यूटॺूब वालों का है, वायरल न करने के नाम नाम पर 36 हजार पांच सौ रुपये डलवा लिए। रुपये लेने के बाद 81 हजार पांच सौ रुपये और डलवा लिए। बाद में फिर विक्रम सिंह नाम के युवक का फोन आया और एक लाख 40 हजार की मांग करने लगा। मेरे पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देने लगा। उक्त लोगों ने अब मुझसे एक लाख 23 हजार रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी गोवर्धन नितिन कसाना ने बताया कि डरा-धमका कर साधु के साथ कई बार ठगी की जा चुकी है। इस मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed