{"_id":"611a58218ebc3e43013aea50","slug":"1-05-crore-looted-from-bullion-trader-s-brother-in-law-50-meters-away-from-the-outpost-mathura-news-agr503845856","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से 50 मीटर दूर बुलियन कारोबारी के साले से 1.05 करोड़ लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी से 50 मीटर दूर बुलियन कारोबारी के साले से 1.05 करोड़ लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पुलिस चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने बुलियन कारोबारी (सराफ) के साले से 1.05 करोड़ रुपये लूट लिए। हथियारों से लैस बदमाश रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। कारोबारी का साला यह राशि स्टेट बैंक में जमा कराने जा रहा था। लूट की घटना से सनसनी फैल गई। आईजी आगरा नवीन अरोरा व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और अधीनस्थ अफसरों को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राजकुमार अग्रवाल (राजू रद्दी) का बुलियन का कारोबार है। शनिवार और रविवार को कारोबार से एकत्र हुए 1.05 करोड़ रुपयों को थैले में रखकर रामपाल का साला अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव, सरस्वती कुंड स्कूटी से स्टेट बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। स्टेट बैंक चौराहे पर जाम के चलते चौकी बाग बहादुर के सामने होकर निकलते समय हथियारों से लैस दो बाइक सवार चार लुटेरों ने स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया।
व्यापारी कुछ समय पाता, इससे पहले ही चंद सेकेंड में ही बदमाश हथियारों के बल पर थैले को लूटकर मछली फाटक की तरफ फरार हो गए। शोर मचाने पर वहां लोग जमा हो गए। लूट की सूचना पर आईजी व एसएसपी समेत पुलिस के अफसर पहुंच गए।
विज्ञापन
लुटेरों की तलाश में पूरे जिले की नाकेबंदी भी की व तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। एसएसपी ने बताया कि 10 टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।