{"_id":"5dd271f18ebc3e54ac7bbbd9","slug":"mata-annapurna-s-seventeen-day-mahavrat-begins-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 गांठ का धागा पाकर श्रद्धालुओं ने लिया 17 दिन व्रत का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 गांठ का धागा पाकर श्रद्धालुओं ने लिया 17 दिन व्रत का संकल्प
Mon, 18 Nov 2019 03:57 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 18 Nov 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
मां की नयनाभिराम झांकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय महाव्रत का शुभारंभ रविवार को हुआ। 17 धागे, 17 दिन और 17 गांठ से जुड़े महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 17 दिनों तक अन्न का त्याग करके फलाहार व्रत का श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया।
विज्ञापन
कष्टों को दूर करने की कामना के साथ सुबह से ही मां अन्नपूर्णा के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महंत रामेश्वर पुरी के हाथों धागा लेकर व्रतियों ने व्रत आरंभ किया। रविवार को महंत रामेश्वरपुरी ने सविधि धागे का पूजन किया।
विज्ञापन
इसके उपरांत सुबह से ही भक्तों को धागे का वितरण आरंभ हो गया। दूर-दराज से आए भक्त कतारबद्ध होकर माता के दरबार में पहुंचते रहे। मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि इस व्रत को करने से कोई कष्ट नहीं आता है। व्रत का समापन दो दिसंबर को होगा। पूर्वांचल के किसान भी अपनी पहली फसल का धान माता को अर्पित करते हैं। पूरे दिन मंदिर प्रांगण को धान की बालियों से सजाया जाएगा। दूसरे दिन बालियों का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन