{"_id":"92583b7c-e539-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-beats-his-wife-to-death-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने पत्नी की सरिया से पीट-पीटकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसने पत्नी की सरिया से पीट-पीटकर ले ली जान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Jul 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला लखनऊ से सटे जिले रायबरेली के लालखेड़ा मजरे सेंहगों गांव का है।
विज्ञापन
जहां बुधवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता को लाठी और सरियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। इस घटना को अंजाम देने वालों में पति और सास शामिल हैं।
बाइक की थी मांग
बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। आए दिन परिवार में इसी बात को लेकर कलह होती थी।
बुधवार रात बात इतनी बढ़ गई कि सास और पति ने मिलकर विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
लखनऊ के निगोहां के नतौली गांव की रहने वाली बबली की शादी चार साल पहले बछरावां के लालखेड़ा मजरे सेंहगों गांव निवासी शिव कुमार के साथ हुई थी।